गभाना: वीरपुरा रोड़ पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक बाइक पर सवार 15 वर्षीय लड़की की हुई मौत, 3 घायल
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के वीरपुरा रोड की है। जहां रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे दो बाइकों की आपस में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में एक बाइक पर सवार 15 वर्षीय लड़की मीनाक्षी की मौत मौके पर हो गई। जबकि अन्य बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मृत लड़की का छोटा भाई व उसके माता पिता शामिल है।