पातेपुर: पातेपुर में धड़ल्ले से हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, नालों में जमा हो रहा कचरा
पातेपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। इससे नालों में प्लास्टिक कचरा जमा होने से जहां नाला जाम हो रहा है वही नाला से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। बुधवार की दोपहर 3 बजे बाजार के लोगों ने बताया कि जाम नाले की सफाई नहीं कराई जा रही है।