केशकाल: कलेक्टर ने केशकाल अस्पताल का निरीक्षण कर OT की सुविधा जल्द शुरू करने का कहा, मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का लिया जायजा
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल नगर के मुख्य मार्ग में चल रहे मरम्मत कार्य का भी अवलोकन कर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन ओटी का निरीक्षण किया और आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जल्द संचालन शुरु करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।