केशकाल: केशकाल की जर्जर सड़क के चलते सड़क हादसे में घायल ग्राम कोहकामेटा की महिला के परिजनों से कांकेर सांसद ने की मुलाकात
केशकाल की जर्जर सड़क के चलते रविवार को सड़क हादसे में घायल हुई ग्राम कोहकामेटा की महिला लछनतीन नेताम के परीजनों से कांकेर सांसद भोजराज नाग ने सोमवार को मुलाकात किए और घायल महिला का हालचाल जाना, उसके बेहतर उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देश भी किया । वही मीडिया से चर्चा में कांकेर सांसद ने कहा कि बारिश के बाद जल्द ही केशकाल की सड़को का सुधार कार्य किया जाएगा