केशकाल: केशकाल की जर्जर सड़क पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरी महिला ट्रक की चपेट में, महिला केशकाल अस्पताल में भर्ती
केशकाल की जर्जर सड़क के चलते रविवार की सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जर्जर सड़क के चलते बाइक में पीछे बैठी महिला बाइक से गिर गई। तभी पीछे से आ रही ट्रक ने महिला के हाथ को बुरी तरह कुचला दिया। घायल महिला को केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल महिला लछनतीन नेताम की बेटी केशकाल अस्पताल में भर्ती है,जिसे मिलने घर से खाना लेकर अस्पताल जा रही थी।