बक्सर: बिहार की तुलना बीड़ी से करने वालों और जंगल राज वालों पर नीतीश कुमार व नरेन्द्र मोदी भारी: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Buxar, Buxar | Sep 16, 2025 बीड़ी से बिहार की तुलना करने वाले व जंगल राज वालों के छाती पर नीतीश कुमार व नरेन्द्र मोदी मूंग दर दिए हैं। उक्त बातें बक्सर में भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होने कहा कि आरजेडी जंगल राज वाली पार्टी है। उसको विपक्ष से क्या लेना देना, मोदी जी जब भी बिहार आते हैं तो बिहार को कुछ ना कुछ देकर जाते हैं।