बक्सर: नाली गली निर्माण में गोलीबारी, लोग बाल-बाल बचे, एक नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Sep 15, 2025 नगर परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में नाली-गली योजना के तहत नाली एवं सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इस क्रम में सोमवार को दोपहर में गली निर्माण को लेकर कथित ठेकेदार एवं ग्रामीणों के बीच विवाद हो गई. इसके बाद गोलीबारी की घटना की शिकायत की गई है. जिससे घटनास्थल पर अफ़रा- तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे.