बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में लड़की को बहला फुसलाकर ले गया युवक, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं भुता थाना क्षेत्र गांव निवासी है संजय नगर निकट आम के पेड़ के पास किराए के मकान पर रहती है वहीं के पड़ोसी का रहने वाला युवक उनकी लड़की को बेला फुसलाकर अपने साथ ले गया है जिसको लेकर उन्हें थाना पुलिस से शिकायत की है थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया।