नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में धनतेरस के अवसर पर उमड़ी लोगों की भीड़,जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस के अवसर पर नावकोठी सहित विभिन्न बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान नावकोठी बाजार में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र बल तैनात नजर आए। सोने चांदी बर्तन मिट्टी के बर्तन इलेक्ट्रॉनिक सामग्री सहित झाड़ू के दुकानों पर भीड़ देखी गई।