बक्सर: बक्सर में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भगवान शिव के विचार में कभी विश्वास नहीं
Buxar, Buxar | Sep 1, 2024 बक्सर पहुंचे सांसद सुधाकर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के त्रिशूल वाले पोस्ट पर जमकर निशान साधा है। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा की भगवान शिव तो समाजवादियो के सबसे बड़े पुरौधा है। समाजिक न्याय के सबसे बड़े पैरोकार है। भगवान शिव के विचार में तो गिरिराज दादा को कभी विश्वास रहा नहीं। ये तो समाज तोड़ने वाले लोग है।