बक्सर: बक्सर में चेतावनी बिंदु से कुछ ही दूरी पर है गंगा का जलस्तर
Buxar, Buxar | Aug 31, 2024 बक्सर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटे में 1 मीटर से ज्यादा बढ़ गया है. जलस्तर 58.99 मीटर पर है जो कि चेतावनी बिंदु 59.32 से कुछ ही दूरी पर है. गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 59.32 और खतरे का निशान 60.32 है.