एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भिट्ठा थाना पुलिस ने 413.64 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा
भिट्ठामोड़ (सीतामढ़ी): भारत-नेपाल सीमा से सटे भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने 24 वर्षीय बाबूलाल महतो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 17.64 लीटर नेपाली विदेशी शराब तथा 396 लीटर नेपाली गौरव व्हिस्की सहित कुल 413.64 लीटर शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की सुजुकी एम्बुलेंस (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 1Q 9125) और बिना नंबर प्लेट की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।