उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान दहीभाता गांव के मुजाहिद मियां के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को बुधवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।