आगरा: कोठी मीना बाजार मैदान में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
Agra, Agra | Apr 24, 2024 आगरा में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहगंज अंतर्गत कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजयुमो नेता गौरव राजावत का कहना है कि इस बार लोकसभा चूनावों में भाजपा 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। आगरा की जनता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।