इटावा: सुंदरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान में हुआ अभिनंदन कार्यक्रम
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 सुंदरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार 2 बजे संघटनात्मक चुनाव पर्व के तहत नवनिर्वाचित मंडलध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के स्वागत सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में हुआ मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नवनिर्वाचित सभी मंडलाध्यक्षों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।