इटावा: जीआईसी मैदान पर आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन कानपुर ने दिल्ली को 40 रन से हराया, एसएसपी रहे मुख्य अतिथि
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 जीआईसी मैदान पर आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट संयोजक सर्वेश चौहान, इरशाद मेव व अन्य लोगों ने उनका फूल माला पगड़ी एवं बैज लगाकर स्वागत किया। एसएसपी ने बल्ले से गेंद को शाट लगाकर मैच शुरू किया। दूसरे दिन 4 बजे खेले गए मैच में कानपुर की टीम ने दिल्ली को 40 रनों से हराया।