इटावा: बसरेहर के बहादुरपुर लोहिया नहर पुल पर सरकारी सामान से भरे कंटेनर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली मार्ग होकर नोएडा से गुवाहाटी जा रहे सरकारी सामान से लोड एक कंटेनर ट्रक में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई, आग की लपटे उठती देख राहगीरों ने चालक पंकज निवासी नगला ताड़ बसरेहर को बताया तोदी उसने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस और दमकल को सूचना देकर आग बुझाई। लेकिन जब तक लाखों का नुकसान हो गया