पिपरई: बमूरिया गांव में शराबी बेटे की मारपीट से तंग आकर बुजुर्ग माता-पिता घर छोड़ने को मजबूर
पिपरई तहसील के ग्राम बमूरिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पिछले एक महीने से दर-दर भटकने को मजबूर है। 65 वर्षीय लालचंद्र अहिरवार ने शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।