कोल: हनुमानपुरी में किरायेदार कर रहा मकान पर कब्जा करने का प्रयास, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 थाना सासनीगेट इलाके हनुमानपुरी निवासी पीड़ित दंपत्ति ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से वकार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित दंपति का आरोप है कि दबंग किराएदार उनके मकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय पुलिस को लगातार शिकायत करने के बावजूद भी मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।