कोल: विशनपुर के निकट 2 बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 विशनपुर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 वर्षीय पूरन सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करते थे। 3 फरवरी की शाम पूरन सिंह अपना काम खत्म करने के बाद गांव की ओर लौट रहे थे। विशनपुर के निकट पहुंचते ही सामने से आती बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में पूरन घायल हुए थे जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।