कोल: गांधी पार्क थाना पुलिस व क्राइम टीम ने ₹25000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 अलीगढ़ में SSP के द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹25,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश देवेंद्र उर्फ कालू पला का रहने वाला है जो कि सासनी गेट से हिस्ट्रीशीटर है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर आसपास के जिलों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है।