गोरखपुर: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए SSP ने 29 उपनिरीक्षकों और 3 निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
SSP गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए 29 उपनिरीक्षक और तीन निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है,प्रभारी DCRB रहे अंजुल कुमार चतुर्वेदी को गोला का नया प्रभारी बनाया गया।वही प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा को लाइन हाजिर किया गया है।उक्त की जानकारी पुलिस मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा बुधवार सुबह 6 बजे प्राप्त हुई हैं।