गोरखपुर: चोरी के प्रयास के एक वांछित आरोपी को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
वादी मुकदमा द्वारा गाय चोरी करने के प्रयास को लेकर स्थानीय थाना एम्स पर तहरीर दिया गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर वांछित आरोपी सुभाष उर्फ भकोल चौहान निवासी जंगल तिकोनिया नंबर दो चौक टोला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त की जानकारी पुलिस मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा मंगलवार शाम 6:00 बजे प्राप्त हुई है।