गोरखपुर: आरटीओ और पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में 40 ई-रिक्शा का चालान, 28 को थाने में किया गया बंद
अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के अंतर्गत आज गोरखपुर महानगर में परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्रवाई की गई इस दौरान 40 ई रिक्शा का चलन व 28 ई रिक्शा को थाने में बंद किया गया ।उक्त की जानकारी संभागीय परिवहन अधिकारी के मीडिया सेल द्वारा आज दिन मंगलवार शाम 6:30 बजे मिली ।