गोरखपुर: अंबेडकर चौराहे पर स्वाभिमान-स्वमान कार्यक्रम के तहत बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर साफ-सफाई के बाद किया गया माल्यार्पण
14 अप्रैल को डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती तक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्रो में मनाया जा रहा है।मंगलवार दोपहर 1:00 बजे गोरखपुर सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने पार्टी लोगों के साथ अंबेडकर चौराहे पर पहुचकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर साफ सफाई के उपरांत माल्यार्पण किया।