करहल: दिहुली चौराहे पर ग्रामीणो ने ठेका हटाने को लेकर किया जमकर प्रदर्शन लगाए गंभीर आरोप
बरनाहल ब्लॉक के दिहुली चौराहे पर बने शराब के ठेके को हटाने को लेकर ग्रामीण की महिला एवं पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन से मांग की है कि ठेके को चौराहे से दूर हटाया जाए ।शराब पीकर लोग महिलाओं के साथ अभ्रत भाषा का प्रयोग करते है। जिससे महिलाओं एवं किशोरियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया