खेरागढ़: सैंया मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ी के कहर में युवक की हुई मौत
खेरागढ़ के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11 बजे खेरागढ़-सैंया मार्ग पर तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गांव डाकोली निवासी विष्णु पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित पुत्र होतम सिंह और गजेंद्र पुत्र निरेती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बाइक से सैंया बाजार जा रहे थे