सिरोही: रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया, वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की
Sirohi, Sirohi | Apr 3, 2026 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से जिले के सम्बन्ध में जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता है।