मंझनपुर: ऑपरेशन चक्रव्यूह का कौशाम्बी में असर, ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, चोरी का सामान बरामद, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सैनी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर, ट्रॉली समेत लाखों रुपये कीमत का निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।