लाडपुरा: मंडाना बस स्टैंड चौराहे पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, हटाया अतिक्रमण, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
Ladpura, Kota | Apr 17, 2026 जिले के मंडाना बस स्टैंड चौराहा पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “पीला पंजा” चलाया। चौराहा में लंबे समय से लगे फल-सब्जी के ठेले और अवैध गुमटियों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सरोज महावर, अभियंता सैफाली और पुलिस