बालोद: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम बैरंग लौटी, पार्षद से विवाद के बाद 5 लोगों पर मामला दर्ज
Balod, Balod | Jun 20, 2026 नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 1 पाररास स्थित प्राथमिक शाला के पास शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया। विवाद की स्थिति बनने के बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम बिना जमीन की नाप-जोख किए ही लौट गई। मामला बालोद थाने पहुंचा, जहां पार्षद की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।