सांगोद: खजुरी ओदपुर गांव की नांगली नदी में तैरता मिला एक व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
Sangod, Kota | Jul 5, 2025 सांगोद.थाना क्षेत्र के खजूरी ओदपुर गांव में दो दिन पूर्व भैंस लेकर खेत पर गए बद्रीलाल पोटर का शव शुक्रवार को करीब दोपहर 1बजे नांगली नदी में मिला। शव को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।वहीं उपजिला अस्पताल सांगोद में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।