सांगोद: सांगोद में सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ 7 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष व सीएम करेंगे, ऊर्जा मंत्री ने किया जगह का निरीक्षण
Sangod, Kota | Jul 4, 2025 सांगोद. 7जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व सीएम भजन लाल शर्मा द्वारा सुपोषित अभियान का शुभारंभ करने सांगोद आएंगे, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शुक्रवार को दोपहर 3बजे अधिकारियों के साथ सांगोद दौरे पर रहे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष व सीएम के दौरे के दौरान होने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नागर ने विभिन्न जगह जाकर निरीक्षण किया।