सांगोद: सांगोद क्षेत्र में हुई बारिश से नगर की कॉलोनियों व निचले इलाकों में भरा पानी, उजाड़ नदी में जलस्तर बढ़ा
Sangod, Kota | Jul 2, 2025 सांगोद. क्षेत्र में मांगलवार देर रात करीब 11बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला यहां सुबह तक लगातार जारी रहा। करीब 7 घंटे की झमाझम बारिश में मौसम विभाग ने 270 मिमी वर्षा दर्ज की है, जो इस मानसून सीजन की अब तक की सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है।