सांगोद: उप कारागृह में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किया गया पौधारोपण, कई अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
Sangod, Kota | Jul 3, 2025 सांगोद. उप कारागृह में हरियालों राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत सांगोद जेल में बुधवार को सांय 4बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका के सहयोग से अमरुद के 31, बरगद के 10, इमली के 40, जामुन के 30, नींबू के 10, सहजन के 550, पीपल के 200 एवं शीशम के 130 सहित कुल 1001 पौधे लगाए गए।