नावाडीह: रामनवमी पर नावाडीह में धूमधाम से निकाला जुलूस
Nawadih, Bokaro | Apr 18, 2024 नावाडीह सहित आसपास के इलाके में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को दोपहर बाद नावाडीह सहित आसपास के इलाके में भव्य जुलूस निकला जिसमें में राम भक्तों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन की अच्छी तैनाती जगह-जगह की गई थी। नावाडीह, चिरुडीह, सुरही, खरपीटो, नारायनपुर सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तो की भीड़ उमड़ पडी।