नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में रविवार पूर्वाह्न 11:40 बजे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान से पधारी साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने गौ संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।