भांडेर: मिश्रान मोहल्ले में मारपीट से हुई मौत, ग्वालियर में घायल युवक ने तोड़ा दम
Bhander, Datia | Apr 3, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के मिश्रान मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना अब जानलेवा साबित हो गई है। 30 मार्च की रात हुए विवाद में घायल हुए व्यक्ति की ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले इस मामले में मारपीट का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब पुलिस द्वारा धाराओं में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है।