मैनपुरी: ग्राम चंदपुरा के पास बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
जनपद फिरोजाबाद निवासी शादाब पुत्र साकिर अपनी बहन को बाइक से फिरोजाबाद से करहल छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही बीती शनिवार की शाम 5 बजे ग्राम चंदपुरा के पास पहुंचा। तभी डंपर ने टक्कर मार दी जिससे शादाब गिर गया और डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर रविवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।