मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में मकान के हिस्से के बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के आवाबाग कॉलोनी निवासी धन देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार के साथ परिवार के लोगों ने मकान में हिस्सा बांट को लेकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसका डॉक्टरो के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।