*सभापति चुनाव: कांग्रेस के 23 पार्षदों ने किया मतदान, 1 निर्दलीय ने दिया साथ - बाड़ाबंदी में लौटे*
नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद बाड़ाबंदी से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और सभापति पद के लिए मतदान किया।
कांग्रेस के 23 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद ने भी कांग्रेस को समर्थन देते हुए मतदान किया। कुल 24 पार्षदों ने कांग्रेस खेमे से वोट डाला। मतदान के बाद सभी पार्षद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस बाड़ाबंदी में लौट गए।
मतदान केंद्र पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कांग्रेस ने सभापति पद के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, हालांकि भाजपा के पास 33 पार्षद और 2 निर्दलीयों के साथ बहुमत है, जिससे कांग्रेस के लिए राह मुश्किल मानी जा रही है।
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 21, 2026