अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान तेज, गांव-गांव पहुंची SAFE CLICK 2.0 की चौपाल
अशोकनगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान SAFE CLICK 2.0 के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे जिलेभर की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक से बचाव की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।