सरदारशहर: चूरू: डेयरी संघ में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी
चूरू। चूरू डेयरी संघ में वित्तीय अनियमितताओं और अध्यक्ष पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर डेयरी में हलचल तेज हो गई है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि 7 दिन में जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।