हमीरपुर: बिरखेरा निवासी छात्र की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पहले अकौना रागौल के बीच ट्रेन से गिरकर हुआ था घायल
दो दिन पहले खजुराहो कानपुर मेमू ट्रेन से गिरकर घायल बिरखेरा गांव निवासी छात्र की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिरखेरा गांव के पूर्व प्रधान बिंदा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसका भतीजा प्रियांशु कुशवाहा (21) पुत्र श्याम प्रकाश कुशवाहा आईटीआई करने के बाद