रेलवे की नौकरी के साथ मेहनत, BPSC में 138वीं रैंक: बोकारो के दीपक बने युवाओं की प्रेरणा
👇👇👇👇👇👇
बोकारो के दुंदी बाजार निवासी दीपक प्रसाद ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर की नौकरी करते हुए बीपीएससी परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नौकरी की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने प्रतिदिन 4–5 घंटे नियमित पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की। दीपक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग को दिया। उनके पिता वीरेंद्र प्रसाद दुंदी बाजार में किराना दुकान चलाते हैं, जबकि माता इंदु देवी गृहिणी हैं। दीपक की सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Chas, Bokaro | Jun 30, 2026