कालपी: ग्राम नसीरपुर में पुलिया निर्माण की शिकायत पर फर्जी जांच रिपोर्ट का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की
Kalpi, Jalaun | May 12, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी ने ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण न होने को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे दोबारा शिकायत की है, शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव और बीडीओ द्वारा गलत एवं भ्रामक जांच रिपोर्ट लगाकर मामला बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया आज तक नहीं बनी है।