भीलवाड़ा: कैफे में बैठे दो युवकों पर चाकू से हमला, हमलावर फरार, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, भीमगंज पुलिस कर रही जांच
भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे पर मामूली कहासुनी में युवकों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि विवाद चाकू बाजी तक पहुंच गया। इसके बाद एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।