डुमरांव: अरियांव हत्याकांड: मुख्य आरोपी कोर्ट के आदेश पर जेल से थाने लाया गया, आज होगी पूछताछ
Dumraon, Buxar | Apr 30, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चर्चित अरियांव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय को पुलिस रिमांड पर लिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद बुधवार की रात्रि 10 बजे बक्सर केंद्रीय कारा से आरोपी को कृष्णाब्रह्म थाना लाया गया, जहां अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।