हरदोई: गाँधी भवन सभागार में निपुण भारत का हुआ कार्यक्रम, डीएम ने कहा शिक्षकों की मेहनत से ही प्रतिभावान बच्चे हो रहे तैयार
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 हरदोई में आज गाँधी भवन सभागार में निपुण भारत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जन समुदाय को जागरूक करने हेतु जनपद स्तर पर हमारा आँगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।