रफीगंज: रफीगंज शहर के काली स्थान के समीप बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, पटना किया गया रेफर
रफीगंज शहर के काली स्थान के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से कुटकुरी गांव निवासी स्वर्गीय लखन मिस्त्री की 60 वर्षीय पत्नी सत्या कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बाइक संख्या BR 26Y 9893 के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। रविवार सुबह 8 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई जारी है।